17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र समाप्त, पीएम मोदी ने गिनाई कार्यकाल की उपलब्धियां

दिल्ली. 17वीं लोकसभा का आज आखिरी सत्र था। पीएम मोदी के भाषण के साथ ही यह सत्र समाप्त हो गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि 5 साल देश के रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का रहा।

पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धियां

पीएम ने कहा कि इसी सदन ने आर्टिकल 370 को हटाकर संविधान के पूर्ण रूप को प्रकट किया। संविधान बनाने वाले महापुरुषों की आत्मा हमें आशीर्वाद दे रही होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को सामाजिक न्याय से वंचित किया गया था। हमारा न्याय का कमिटमेंट जम्मू कश्मीर के भाई-बहन तक पहुंचाकर हमें संतोष होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया था। देश के होनहार लोग आतंकवाद की बलि चढ़ जाते थे। आतंकवाद के खिलाफ इसी संसद ने सख्त कानून बनाया, जो इन समस्याओं से जूझते हैं उन्हें बल मिला है।

महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी इस नए संसद की चर्चा होगी तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा जरूर होगी। आने वाले समय में यहां हमारी माताएं-बहनें बैठी होंगे। देश के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि अदालतों ने उनके पक्ष में फैसला किया। उन्हें समस्याओं से जूझना होता था। तीन तलाक से मुक्ति का और नारी शक्ति के सम्मान का काम 17वीं लोकसभा ने किया है।

राम मंदिर भावी पीढ़ियों के लिए गर्व

पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर ने देश की भावी पीढ़ियों को देश के मूल्यों पर गर्व करने का मौका दिया। इस विषय पर बोलने में कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं, कुछ मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। आज जो व्याख्यान हुए, उसमें संवेदना, सहानुभूति और संकल्प भी है। बुरे दिन कितने भी गए हों, हम भावी पीढ़ी के लिए कुछ ना कुछ करते रहेंगे। सामूहिक संकल्प-शक्ति से परिणाम हासिल करते रहेंगे।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...