राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- ‘इस बार 40 भी पार नहीं कर पाएगी’

दिल्ली. राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस 10 साल में 11वें नंबर पर देश को लेकर आ पाई। हम 10 साल में 5 नंबर लेकर आए और ये हमें आर्थिक नीतियों पर भाषण सुना रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, जिसने देश की सड़कों, गली-चौराहों पर अपने ही परिवार के नामों पर रख दिए, वो हमें सामाजिक न्याय पर भाषण दे रहे हैं। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं, वो मोदी की गांरटी पर सवाल उठा रहा है।

कांग्रेस ने लोकतंत्रा का गला घोंटा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्रा का गला घोंट दिया था, जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था, जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी। ये कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि, जिसने नॉर्थ ईस्ट को हमला, हिंसा में ढकेल दिया, जिसने नक्सलवाद के लिए देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया, देश की जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी, देश की सेना का आधुनिकीकरण रोक दिया। आज हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रहे हैं।

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...

Disaster Management Internship: एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थी सीखेंगे आपदा प्रबंधन...

Disaster Management Internship: बिहार की राजधानी पटना स्थित एएन कॉलेज के बीए (भूगोल) के 20 विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में 10 दिवसीय...

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...