राज्यभर में झमाझम बारिश, कल के बाद साफ होगा मौसम

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है। दो दिनों से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो कल तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

कल के बाद ही मौसम धीरे-धीरे साफ होगा। राजधानी रांची में भी कल जोरदार बारिश हुई है। रांची के मांडर में कल सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर बारिश हुई है।

4-5 डिग्री तक गिरा तापमान

झारखंड में इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण राज्यभर में छमाछम बारिश हो रही है। इसका असर सबसे ज्यादा पलामू में देखने को मिल रही है।

बारिश के कारण राज्य का तापमान 4-5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने आज भी गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...