कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या और फिर….

गढ़वाः जिले में आपसी विवाद में पति द्वारा अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेजा गया है।

पति हत्यारा 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-बेटी की शादी के लिए रखा पैसा किसने उड़ाया, जांच शुरु….

मामूली विवाद बना मौत का कारण

हत्यारे पति का नाम हरि भुइयां जबकि मृत पत्नी का नाम नागवंती देवी बताया जा रहा है। यह पूरा मामला रमकंडा थाना क्षेत्र के मुरली गांव का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम किसी बात को लेकर हरि भुइयां अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था।

ये भी पढ़ें-Big Breaking-मामूली विवाद में हिंसक झड़प, कई के फूटे सिर 

पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने टांगी से अपनी पत्नी पर वार कर दिया। इस घटना में उसकी पत्नी नागवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...