बेटी की शादी के लिए रखा पैसा किसने उड़ाया, जांच शुरु….

रांचीः राजधानी रांची में एटीएम कार्ड फंसाकर अपराधियों ने पैसा उड़ा लिया हैं। मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में भुक्तभोगी ने जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें-Breaking-गुपचुप खाते कुंए में गिरा बच्चा, मौत 

500 रुपए निकलने के बाद फंस गया एटीएम

जानकारी के अनुसार हटिया के नेपाली कॉलोनी के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार लटमा रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। इसी दौरान 500 रुपए निकलने के बाद एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब मशीन से कार्ड नहीं निकला तो वे गार्ड को ढूढ़ने के लिए बाहर निकला।

गार्ड को ढ़ूढ़ने निकला था तबतक कार्ड गायब

ढूढ़ने के बाद भी जब गार्ड नहीं मिला तो वे वापस आ गए। वापस आने पर उन्होंने देखा कि मशीन से एटीएम कार्ड गायब है। फिर तुरंत उसने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया, पर जबतक कार्ड ब्लॉक होता तबतक उसके अकाउंट से 1 लाख 24 हजार रुपए की निकासी कर ली गई थी।

ये भी पढ़ें-बुके लेकर घुसे और 6 लाख की कर ली लूट 

मालूम हो कि यह पैसा उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा करके रखे थे। इस घटना के बाद जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...