निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, झारखंड कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं

देवघर. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व जब भी इस पर फैसला लेंगे। कांग्रेस के वे विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

दरअसल, देवघर में आज बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अस्तित्व पूरे देश में समाप्त हो जाएगा और इसका असर झारखंड में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई कांग्रेसी विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाह रहे हैं। बीजेपी का नेतृत्व जब निर्णय करेगा, वे बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे।

इस दौरान उन्होंने जेएमएम को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि कल झारखंड के मंत्रिमंडल का गठन होना है। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में बवाल मचाने वाला है।

चिराग-मांझी के बीच चल रहे विवाद पर विजय चौधरी ने कहा-...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच चल रहे विवाद...

Saraikela Road Accident: सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा-ट्रेलर की टक्कर...

Saraikela Road Accident: सोमवार देर रात राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर एक भयानक सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की मौत हो गई। एक हाइवा...

बांकीपुर उपचुनाव : CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच 10 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक होने जा रही है।...