चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज संभाव

रांची: सरकार बनने के 14 दिन बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार होगा। राज्यपाल के दिल्ली से तीन बजे लौटने के बाद शाम पांच बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।

चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में बहुत अधिक नए चेहरे के शामिल होने की संभावना नहीं है। झामुमो कोटे से बसंत सोरेन का शामिल होना तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस कोटे से डॉ. रामेश्वर उरांव के अलावा अन्य सभी मंत्रियों के ही रिपीट होने की संभावना है। झामुमो में बसंत के बाद स्टीफन मरांडी को एंट्री मिल सकती है

पूर्व में झामुमो कोटे से मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री थे। इनमें मिथिलेश ठाकुर, जोबा मांझी, बेबी देवी, हफीजुल हसन व चंपाई सोरेन। हेमंत सोरेन के इस्तीफे से झामुमो कोटे की एक सीट खाली हो गई है। उस पर बसंत सोरेन को जगह देने पर पार्टी के शीर्ष स्तर पर सहमति बन गई है।

वहीं 12वें रिक्त सीट पर झामुमो संथाल परगना के नेता स्टीफन मरांडी को जगह दे सकता है। हालांकि सीता सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू और मथुरा महतो भी दौड़ में हैं। कांग्रेस में पुराने चेहरों को ही रिपीट करने की संभावना है। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चार मंत्री थे।

आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल और बन्ना गुप्ता। इसमें आलमगीर आलम पहले ही मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। रामेश्वर उरांव को बदलने की संभावना जताई जा रही है। उनकी जगह किसी आदिवासी को जगह मिल सकती है। इनमें रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा और राजेश कच्छप का नाम लिया जा रहा है।

अगर कांग्रेस में दो मंत्रियों को ड्रॉप किया गया तो दीपिका पांडेय सिंह भी जगह पा सकती है। शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिए जाने की पूरी संभावना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व में झामुमो के पास रहे विभाग आगे भी झामुमो के ही पास रहेंगे।

हेमंत सोरेन के पास के विभागों में से बसंत सोरेन को कुछ विभाग मिलेंगे। इसके अलावा राजद कोटे से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता के विभाग में एक और विभाग की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर रामेश्वर उरांव ड्रॉप हुए और स्टीफन मरांडी की एंट्री हुई तो वित्त विभाग स्टीफन मरांडी के पास जा सकता है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...