भारत बंद के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने किया सड़क जाम

रोहतास : भारत बंद के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने सासाराम में प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। प्रदर्शन के दौरान यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। बड़ी बात रही कि भारत बंद के दौरान सड़क जाम के बीच प्रदर्शनकारी एंबुलेंस तथा मैट्रिक परीक्षार्थियों को कहीं नहीं रोका।
जिससे परीक्षार्थियों ने राहत महसूस किया। संयुक्त किसान मोर्चा तथा ट्रेड यूनियन ने मोदी सरकार पर मजदूर, किसान और जनता विरोधी का आरोप लगाया।

ग्रामीण किसान यूनियन के भोले शंकर ने बताया कि मोदी सरकार किसान ,आम जनता के साथ लोकतंत्र विरोधी हैं। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के अशोक बैठा ने बताया कि भाजपा सरकार तानाशाही का सरकार है लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों को मांग पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। एमएसपी गारंटी कानून नहीं लागू किया जाता है और किसानों के आंदोलन को हरियाणा में कुचला जा रहा है। किसानों पर हथियार चलाया जा रहा है।

ऐसे में हरियाणा सरकार के बर्खास्त करने, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने तथा किसानों के लिए एमएसपी कानून गारंटी देने आदि मांगों को लेकर भारत बंद किया गया है। जहां सासाराम में सड़क जाम किया गया इस दौरान काफी संख्या में अखिल भारतीय किसान संयुक्त किसान महासभा तथा विभिन्न ट्रेड यूनियन के लोग मौजूद रहे। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो इससे बड़े आंदोलन किया जाएगा।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...