रामबली चंद्रवंशी ने कहा- जातीय गणना में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को बताया गया है गलत

पटना : राजद के पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जो जातीय आधारित गणना हुआ उसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत बिलकुल गलत बताया गया। बिहार में सबसे ज्यादा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। जिनकी आबादी 36.05 प्रतिशत है लेकिन इसका प्रेजेंटेशन शून्य है।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को हमलोग नंबर-1 दुश्मन मानते हैं। आज अगर नीतीश कुमार के साथ बीजेपी सरकार में है तो उनका दायित्व है कि 110 जातियों के साथ न्याय करे। रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कीृि बिहार में 33 वर्षो से जो सत्ता में है वो सभी दबंग जाति के हैं। यादव, कुर्मी, कुशवाहा और बनिया ये सभी बिहार में दबंग जाति है।

चंद्रवंशी ने कहा कि मुझे गलत तरीके से सदन से हटाया गया। इसके लिए मैं उच्च न्यायालय तक जाऊंगा और अपनी बात को रखूंगा। चंद्रवंशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के आवाज के लिए आगामी 28 फरवरी को गांधी मैदान से विधानसभा तक प्रदर्शन करेंगे। सदन के अंदर जाएंगे चाहे इसके लिए लाठी खाना या गोली खाना पड़े या आंसू गोले छोड़े जाएं। हमलोग अतिपिछड़ा समाज के हक के लिए सदन तक जाएंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...