पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें पूर्व सांसद व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से सत्ता संभाली तो अत्यंत पिछड़ा वर्ग का गठन किया। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका में भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाने का काम किया। जिसके द्वारा आजकल अत्यंत पिछड़ा वर्ग के बच्चे-बच्चियां न्यायपालिका में भी जा सकती हैं। पंचायती व्यवस्था में भी आरक्षण लागू हुआ।

मुख्यमंत्री नीतीश ने अति पिछड़ा समाज को जागरूक करने का काम किया है – चंद्रश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
पूर्व सांसद चंद्रश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज को जागरूक करने का काम किया है। जो पहले की अपेक्षा आज इस समाज के अधिकतर लोग एमपी और एमएलए का चुनाव लड़ रहे हैं। 35 फीसदी महिलाओं को जो आरक्षण दिया उससे अतिपिछड़ी महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है। एक जो अतिपिछड़ा रथ निकाला गया और हर लोगों के बीच गया तो नीतीश कुमार को लेकर लोगों में काफी उनके प्रति जुड़ाव देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े : जातियों को साधने में जुटी बिहार की NDA सरकार, सवर्ण आयोग के साथ एसटी आयोग…
यह भी देखें :
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















