Advertisement
Advertisement

CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा- अब कभी दोबारा नहीं जाएंगे, हम इधर ही करेंगे काम

पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा बयान दिया है। राजद सुप्रीपो लालू प्रसाद यादव के कल दिए गए गए बयान पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश ने कहा कि लालू यादव के बयान का कोई मतलब नहीं है। हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके जाने के बाद इंडिया गठबंधन में कई लोग निकल गए हैं तो उन्होंने कहा कि हम तो यह नाम भी नहीं दे रहे थे।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक महत्वपूर्ण शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया था। लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे। दरवाजा हमेशा खुला रहता है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के INDIA गठबंधन से दूर होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तो बहुत कोशिश की थी। हम नाम भी दूसरा दे रहे थे। यह (INDIA गठबंधन) तो वैसे भी खत्म हो गया था। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे। नीतीश ने कहा कि इस बार एनडीए को पिछली बार से ज्यादा संख्या में सीटें मिलेंगी, हमें पूरा भरोसा है। राहुल गांधी के दौरे पर नीतीश ने कहा कि सभी अपना काम कर रहे हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। बिहार में हो रहे कामों को मीडिया को दिखाना चाहिए। जाती गणना हम लोगों ने करवाया। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी करवाया।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...