Advertisement
Advertisement

नीतीश का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी बच्चा, वहीं सबकुछ है

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले मीडिया के सामने एक बड़ा बयान दे दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बच्चा है, वहीं सबकुछ है। ये बच्चा हमारा सबकुछ है। वहीं मोतिहारी में बीजेपी पर दिए गए खुद के बयान पर नीतीश कुमार ने सफाई दी है।

सीएम नीतीश कुमार कहा कि बीजेपी के साथ दोस्ती बकवास है। हमलोग बिहार के विकास के लिए जुटे हुए हैं। मेरा बयान बीजेपी के लिए कुछ नहीं था। मेरे दिए हुए बहन को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि वो मेरे अच्छे दोस्त थे और उनको उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो दुख हुआ था। लेकिन कुछ न कुछ बोलते रहते हैं ताकि मीडिया में बने रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो बस इसीलिए बिहार की बात करते हैं क्योंकि बिहार में विकास हो। कौन क्या बोलता है उससे हमें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पत्रकारों पर फिर से कहा कि आप लोग पर तो कब्जा कर लिया गया है। आप लोग वहीं छापते हैं जो ऊपर से कहा जाता है। उन सभी चीजों से आजादी दिलानी है। तब जाकर आपलोग सही खबर छापिएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो हमेशा याद दिलाते रहते हैं कि बिहार के लिए कितना अच्छा-अच्छा काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं है। हम सिर्फ बिहार के हित में काम करने में लगे रहते हैं। हमारी दिलचस्पी जो है वो सिर्फ काम करने में है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...