उदित राज का केंद्र पर हमला, कहा- मीडिया को PMO से सवालों की मिलती है लिस्ट

पटना : पटना स्थित सदाकत आश्रम में आज प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद उदित राज और कांग्रेस नेता शकील अहमद खान मौजूद थे। उदित राज ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय में 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी थे जबकि एनडीए के समय में 31 लाख केंद्रीय कर्मी बचे हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि कांग्रेस और राजद के दवाब में बिहार में दो लाख नौकरी मिली। यूपीए के शासनकाल में शिक्षा का बजट चार फीसद था। वहीं एनडीए के समय में शिक्षा का दो फीसदी बजट में आवंटन है। उन्होंने कहा कि मीडिया को पीएमओ से सवालों की लिस्ट मिलती है।

वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने विधायक खरीद फरोख्त पर कहा कि मामले की जांच ईओयू को सौंपा जाए। मैंने जदयू के विधायकों को डरा हुआ खौफ में देखा। वो खुद परेशान थे, तोड़ने की बात तो कांग्रेस के साथ हो रही थी। जांच जरूर हो, लेकिन सरकार अपने नौकरी के वादे से पीछे न हटे।

शकील अहमद खान ने आगे कहा कि पूर्व मंत्रियों के समक्ष फैसले का स्वागत किया। सरकार के बस कुछ चेहरे बदले हैं लेकिन तंत्र वही है। पिछले कार्यकाल में गड़बड़ी हुई तो सीएम नीतीश कुमार भी वही थे। सिर्फ मंत्रियों की क्यों अधिकारियों की भी जांच हो। सबकी जांच हो, अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की भी जांच हो। ये सिर्फ कहने के लिए है होना कुछ नहीं है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img