Commercial Advertisment

NTPC बाढ़ में 660 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को भी मिलने लगे…

पटना: NTPC बाढ़ के स्टेज-1 की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) में मंगलवार से वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले 05 जून को इस यूनिट का 72 घंटे का फुल लोड ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया था। ट्रायल के दौरान संयंत्र के सभी तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा मानकों का सघन परीक्षण किया जाता है, जिसे सफलतापूर्वक पार कर लिया गया।

बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

इस यूनिट के वाणिज्यिक संचालन में आने से बिहार को अब अतिरिक्त 383 मेगावाट बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। वर्तमान में NTPC बाढ़ के स्टेज-1 और स्टेज-2 की कुल चार यूनिटों से बिहार को 1902 मेगावाट बिजली मिल रही है, जो इस नई यूनिट के साथ बढ़कर 2285 मेगावाट हो गई।

यह भी पढ़ें – पुनौराधाम मंदिर निर्माण की तरफ एक और कदम, सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर लिखा…

पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

NTPC बाढ़ से बिहार के अलावा झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं अब NTPC से बिहार को कुल 7676 मेगावाट बिजली मिलने लगी है, जिसमें 300 मेगावाट सौर ऊर्जा भी शामिल है। इसी के साथ बाढ़, NTPC में विंध्याचल के बाद दूसरा सबसे अधिक बिजली उत्पादन क्षमता वाला स्टेशन बन गया है।

बाढ़ परियोजना की स्टेज-1 (3×660 मेगावाट) की अब तीनों यूनिटें और स्टेज-2 (2×660 मेगावाट) की दो यूनिटें मिलाकर कुल 5 यूनिटों से 3300 मेगावाट की क्षमता पर बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है, जो क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगा।

इस अवसर स्टेज-1 कंट्रोल रूम में जी श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (NTPC बाढ़) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर केक काटा। इस अवसर पर महाप्रबन्धक (ओ एंड एम) श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबन्धक (मेंटेनेस एवं फ्यूल मैनेजमेंट) एके रजा, महाप्रबन्धक (प्रचालन एंव ईंधन प्रबंधन) अरुण कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (अनुरक्षण एंव एडीएम) अजीत कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जून में बिहार को मिली तीन एतिहासिक सौगात, राघोपुर पटना समेत…

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...