क्वार्टर में कनीय अभियंता का लटका हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रजरप्पा. गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु कुमार (30 वर्ष) का शव शनिवार को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के 1 बी /2 क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। वह रामगढ़ जिला के भुरकुंडा चिकोर का रहने वाला था।

बताया जाता है कि 16 फरवरी को वह ड्यूटी से आने के बाद क्वार्टर में था। सुबह देर तक क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर आज पास के लोगों को चिंता हुई। साथ ही, उनके परिजन भी लगातार उन्हें फोन कर रहे थे। कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने इसकी सूचना रजरप्पा थाना में दी। तत्पश्चात थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सदलबल घटनास्थल पहुंचे और क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे।

फिलहाल मृतक कनीय अभियंता के परिजनों के समक्ष कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बड़कीपोना निवासी किरण महतो रजरप्पा के टाउनशिप में कार्यरत है। इन्हीं के नाम पर क्वार्टर आवंटन है, जिसमें जेई रहता था।

रजरप्पा से विजय चन्द्रा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img