2 दिसंबर को अरवल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का होगा शुभांरभ

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्रवाई की गई। आगामी 12 मई 2025 से विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में चीप लगा पासपोर्ट जारी करने का शुभारंभ किया जा चुका है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं अरवल जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा इनडोर स्टेडियम समाहरणालय परिसर अरवल में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

अरवल में आयोजित होने वाला यह कैंप 12वां कैंप है

आयोजन का उद्घाटन पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और अरवल के जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में कल यानी दो दिसंबर को को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाना है। अप्रैल 2024 के बाद से कुल 11 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, पुलिस जिला बगहा, लखीसराय एवं शेखपुरा में आयोजित होने के बाद अरवल में आयोजित होने वाला यह कैंप 12वां कैंप है।

Mobile Van 1 22Scope News

इस कैंप में नए एवं पुनर्निगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे

इस कैंप में नए एवं पुनर्निगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस कैंप के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देखें। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा। लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं हम सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उंगलियों के निशान एवं आवेदन और मूल प्रमाणपत्रओं की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा।

जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त चेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं

आपको बता दें कि जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त चेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इस कैंप में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना आने भी ऐसी ही सेवा प्रदान करते रहने हेतु वचनबद्ध है।

यह भी पढ़े : अरवल में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...