चतरा में कल से तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का होगा आगाज, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे उद्घाटन

चतरा. सुप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का कल से आगाज हो जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किसुन दास के आलावे अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

वहीं महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जुटा है। महोत्सव के दौरान आम जनों की सुरक्षा से संबंधित कड़े इंतेजामात किये गये हैं। महोत्सव 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगा। इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कल दोपहर के 1 बजे हेलीकॉप्टर से इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव स्थल पहुंचेंगे।

महोत्सव में बॉलीवुड, भोजपुरी और नागपुरी के अलावे कई नामचीन कलाकार अपना जलवा बिखरेंगे। मामले की जानकारी देते हुए चतरा डीसी अब्बू इमरान ने बताया कि इटखोरी महोत्सव का इस बार दसवां वर्षगांठ है। महोत्सव के दसवें वर्षगांठ को भव्य रूप देने में जिला प्रशासन पूरी तरह जुटा है। उन्होंने कहा कि इटखोरी महोत्सव जिले वासियों के लिए न सिर्फ शान है बल्कि पूरे देश भर में जिले की नई पहचान के लिए जाना जाता है।

चतरा से सोनु भारती की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...

Dhanbad Rail Mandal इस वर्ष माल ढुलाई में रहा अव्वल, यात्री...

Dhanbad:  Dhanbad Rail Mandal एक बार फिर से माल ढुलाई में अव्वल हुआ है। वर्ष 2025 - 2026 में 194.73 मिलियन टन माल ढुलाई...

Dhanbad के मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की...

Dhanbad: धनबाद के मुनीडीह में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया...

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम को...

Patna: आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img