झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, 27 को पेश होगा बजट

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। चंपाई सरकार 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी।

बजट की तैयार को लेकर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो राज्य के आला अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर चुके हैं। अधिकारियों को सत्र को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जा चुके हैं।

गुरुवार को स्पीकर सभी दलों के विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जबकि दूसरी ओर बजट सत्र को लेकर भाजपा ने भी गुरुवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

यह बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शाम सात बजे से आयोजित की गई है। उधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम अभी राज्य से बाहर हैं।

वे 25 फरवरी को रांची लौटेंगे। बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम के रांची वापस लौटने पर 26 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। ताकि सत्र को लेकर कांगेस के विधायक रणनीति बना सकें।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र को लेकर गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक भी गुरुवार को सीएम आवास में होगी।

इस बैठक में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के विधायक शामिल होंगे।

देखिए झारखंड की बड़ी खबरें | Big News | Jharkhand News |

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...