चलते-चलते अचानक पलटी गाड़ी, तीन लोगों की स्थिति गंभीर

Garhwa- गढ़वा में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए हैं। ताजा घटना जिले के विसुनपुरा के सारो गांव में घटी है जहां एक पिकअप गाड़ी पलट गई है। वाहन के पलटने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए हैं। घटना में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

तीन लोगों  की स्थिति गंभीर बनी हुई है

गंभीर रूप से घायलों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार को घटनास्थल से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है।

तीन लोगों की स्थिति गंभीर
तीन लोगों की स्थिति गंभीर

ये भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों के दावे में कितना दम?

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत हैं। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे सभी 

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक पिकअप वाहन से पिपरिकला में चल रहे जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे। सारो स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पहुंच कर घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...