दीपाटोली न्यू नगर में किराएदार बन रह रहे 7 साइबर अपराधी पकड़े गए

रांची:सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली न्यू नगर रोड नं.-6 में किराए के एक घर से सालभर से आनॅलाइन ठगी का नेटवर्क चल रहा था।

इसका खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब किराए पर रह रहे साइबर अपराधियों ने मकान मालिक से ही मारपीट कर दी। हंगामा होने पर मुहल्ले के लोग जुटे, तो सभी सात साइबर अपराधी अपने-अपने बैग लेकर भागने लगे।

लोगों ने घेरकर उन्हें पकड़ा और तलाशी ली तो उनके बैग से बड़ी संख्या में लैपटॉप के अलावा 110 सिम और मोबाइल मिले। 50 से ज्यादा एटीएम भी मिले।

इसके बाद लोगों ने सभी को एक कमरे में बंदकर कड़ाई से पूछताछ की, तो बताया कि उनलोगों ने बगल के एक घर में अलमीरा में रुपए छुपाकर रखे हुए हैं।

जब लोगों ने अलमीरा खोला तो उससे 20 लाख रुपए कैश बरामद हुए। सूचना पर सदर पुलिस पहुंची और सब को गिरफ्तार कर लिया।साइबर अपराधी अक्सर पानी का मोटर खराब कर देते थे।

शुक्रवार को मकान मालिक सिटू सिंह को बनवाना पड़ता था। शुक्रवार सुबह उन्होंने टंकी में पानी होने पर मोटर चालू करने पर टोका तो उनसे मारपीट की गई।

बोकारो और गिरिडीह समेत अन्य जिलों से आए साइबर फ्रॉड दीपाटोली में सिटू सिंह के घर में पिछले कई महीने से किराए पर रह रहे थे।

सिटू सिंह सरकारी नौकरी करते हैं और फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे हैं। वह कभी-कभी रांची आते हैं। उनके रहने के दौरान साइबर अपराधी अपनी दिनचर्या बदल लेते थे, ताकि उन्हें उन पर संदेह न हो।

सिंटू के जाते ही सभी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को फोन करके आनॅलाइन गेम खेलने का झांसा देकर ठगी करने लगते थे।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...