तेज आवाज के साथ बना गोफ, लोगों में दहशत

बाघमाराः बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के आगरडीह में अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया है। जिससे लगातार जहरीली गैस का रिसाव होने लगा है। भारी मात्रा में जहरीली गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। आगरडीह बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप जोरदार आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा है।

ये भी पढ़ें-और प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, स्थिति गंभीर

घटना से भयभीत हैं लोग

अगल-बगल में रह रहे हैं लोग घटना से भयभीत हैं। वहीं तेतुलिया कतरास मुख्य मार्ग में जगह-जगह पर दरार हो गया है।मुख्य सड़क के रास्ते बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाते है। वहीं स्थानीय लोग बाजार आना-जाना इसी दरार वाले सड़क से करते हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दिया।

ये भी पढ़ें-28 फरवरी को सीयूजे का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि 

बीसीसीएल प्रबंधन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गोफ की भराई करने में जुट गए है। गैस निकलने के कारण पूरा इलाका धुआं-धुआं हो रहा है जिस कारण से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी है।

गोफ के कारण मुख्य सड़क में दरार आ गई है

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कोयला खनन बन्द मुहानों से होने के कारण गोफ बना है। जिससे गैस रिसाव हो रहा है। मुख्य सड़क में भी दरार आ गई है। लोग सुरक्षित रहे इसका उपाय बीसीसीएल को करना चाहिये।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 27 को सिमडेगा में, 100 करोड़ की योजनाओं की देगें सौगात 

वही बीसीसीएल के अधिकारी ने कहा पूर्व में ही कोयले में आग लगी हुई है, जिसके कारण गोफ बना है। पूरा क्षेत्र डेंजर जोन घोषित किया गया है। लोग खुद इस स्थान से चले जायें, उनको जहां भी जगह मिले वहां बस जाए। ऑफिसियली बीसीसीएल किसी को कही नहीं बसा सकती है।

Saffrn

Trending News

गंगा की लहरों का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक, राजधानीवासियों को ‘गंगा विहार...

पटना : गंगा नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 'गंगा विहार क्रूज' सेवा को नए...

पटना Zoo में तपती धूप से जानवरों को राहत के लिए...

पटना : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं पटना जू में वन्यजीवों को राहत देने के लिए...

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- विकसित बिहार के निर्माण में अब...

पटना : सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति...

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...

ISTE BNY नॉलेज इनहेंसमेंट प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, देशभर के...

New Delhi: नई दिल्ली स्थित Indian Society for Technical Education (आईएसटीई) द्वारा प्रायोजित ‘ISTE BNY Knowledge Enhancement Program 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img