कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, गायक छोटू पांडे सहित 9 की मौत

कैमूर : कैमूर में नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास भोजपुरी गायक छोटू पांडेय की स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जब तक गाड़ी से पूरी टीम बाहर निकल पाती तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने भोजपुर गायक की पूरी टीम और बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत हो गई।

मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गायक पुण्यश्लोक छोटू पांडे और अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव समेत नौ लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पूरी टीम के साथ मांगलिक कार्यक्रम में गायन के लिए यूपी जा रहे थे। कैमूर में नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास उनकी स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जब तक गाड़ी से पूरी टीम बाहर निकल पाती तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने भोजपुर गायक की पूरी टीम और बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक पर पड़े खून के धब्बों को देख लोग सहम गए।

मरने वालों में भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री शामिल

हादसे के बाद भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है मरने वालों में बक्सर निवासी भोजपुरी गायक छोटू पांडेय, उनका भतीजा अनु पांडेय, गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी, वाराणसी निवासी अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी फेमस चेहरे थे। ये सभी भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित चेहरे थे। इनकी मौत के बाद भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

सीएम नीतीश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...