पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक

गिरिडीह. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गावां भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा गावां व माल्डा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में 1 मार्च को धनबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक में तय किया गया कि प्रखंड की सभी सत्रह पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की सफलता को पंचायतवार प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई।

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर बैठक

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, रामचन्द्र ठाकुर उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में तन मन से जुट जाएं।

पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है। वहीं भारत एक नई ताकत के रूप में विश्व के सामने उभरा है। आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। वहीं भाजपा में आने वाले लोगों की होड़ लगी है। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...