गया : वर्ष 2021 से फरार चल रहे हैं निलंबित DSP कमलाकांत प्रसाद ने गया सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन पर आरोप है कि जब वह गया जिले में डीएसपी के पद पर थे तो उन्होंने अपने सरकारी आवास पर एक दलित नाबालिक बच्ची को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर महिला थाना में भी मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही आरोपित डीएसपी फरार हो गए थे।
हालांकि इसको लेकर मुख्यालय के तरफ से भी उन्हें गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया गया था लेकिन वह फरार चल रहे थे। इस दौरान आरोपित डीएसपी कमला कांत प्रसाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए थे जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उसे दो सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश निकाला। जिसके तहत आज आरोपित निलंबित DSP कमलाकांत प्रसाद ने गया सिविल कोर्ट में पॉक्सो कोर्ट के जज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया गया। सिविल कोर्ट के स्पेशल पी सुनील कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के अंदर सरेंडर करने को कहा था।
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















