रांची: कोर्ट की सुरक्षा की वर्तमान मे क्या स्थिति है इसका निरिक्षण करने के लिए शुक्रवार को रांची रेंज की डीआईजी अनूप बिरथरे रांची सिविल कोर्ट पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को कई निर्देश भी दिए। डीआईजी के निरीक्षण के दौरान मौके पर सिविल कोर्ट टीओपी प्रभारी भी मौजूद रहे।
डीअईजी ने सिविल कैंपस के अन्दर और बाहर आने के लिए निर्धारीत सभी पॉइंट्स पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जमशेदपुर सिविल कोर्ट में हथियार से हमला हुआ था इस घटना मे कोर्ट का एक कर्मचारी भी घायल हो गया था।
इस घटना के बाद मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अदालतो की सुरक्षा का इंतजाम करने का नर्देश दिया है।

















