शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- इनके विधायकों का अपने नेता पर नहीं है विश्वास

पटना : बिहार विधानसभा और विधान परिषद में बजट सत्र चल रहा है। इस बीच सदन के बाहर पूर्व मंत्री व बिहार विधान परिषद के सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं।

एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव का निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को विश्वास दिलाने के लिए निकले हुए हैं। लेकिन उनकी विधायक उन पर विश्वास नहीं कर रहें हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस न्याय यात्रा कर रही है तो वहीं कांग्रेस का विधायक कांग्रेस छोड़ो पर निकले हुए हैं। जो भाजपा में आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि संगत का असर उनको भी पड़ गया है।

शाहनवाज ने कहा कि इनकी भी विधायक अब इन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। सबकी विश्वास अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। वहीं नए विधेयक भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि बहुत जरूरी है यह विधेयक लाना। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं। जीरो टॉलरेंस नीति बिहार में होनी भी चाहिए। क्योंकि बिहार में बहुत लोग भ्रष्टाचार कर चुके हैं।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...