
Advertisment
पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दो मार्च को सीएम नीतीश कुमार स्कॉटलैंड के दौरे पर जा सकते हैं। उनके साथ जदयू नेता व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी जा सकते हैं। बताया जा रहा कि सीएम नीतीश वहां किसी म्यूजियम को देखने जा रहे हैं। आठ मार्च को उनकी वापसी के संभावना है।
Advertisment
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर पहले पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश अपने पासपोर्ट संबंधित अपडेट के लिए पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे।
एसके राजीव की रिपोर्ट
Advertisement




