Breaking : 2 दिन के दौरे के बाद पटना लौटे CM नीतीश

पटना : राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दो दिन के दौरे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट आए हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित किया। सीएम नीतीश के साथ पूर्व मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद हैं। नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिये, सब ठीक है। हमारी सब लोगों से बात हो गई है, अब हम कहीं और जाने वाले नहीं है।

बहुत बढ़िया रहा बातचीत – नीतीश

आपको बता दें कि नीतीश कुमार बुधवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए थे। वहां उनकी मुलाकात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। नीतीश कुमार गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिले थे और भारत रत्न मिलने पर बधाई दिया था।

नीतीश ने पटना एयरपोर्ट पर कह दी बड़ी बात

पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम दिल्ली जिस काम के लिए गए थे, वह सब काम हो गया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात हो गई, उनकी पार्टी के लोगों से भी बात हो गई है। हम पहले जहां थे सब दिन अब वहीं रहेंगे। कुछ दिन के लिए इधर उधर हुए थे लेकिन अब फिर चले आए हैं। अब परमानेंट यहीं रहेंगे। सारे लोगों से बहुत अच्छी बात हुई है। आपलोग चिंता मत करिए।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...