टीवी देखते अचानक लगी आग

बाघमाराः बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा उत्तर पंचायत अंतर्गत दीवान टोला में एक घर में अचानक आग लग गई। यह घटना मुराईडीह कोलियरी के पास घटी जहां असंगठित लोकल सेल मजदूर के घर पर बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई।

ये भी पढ़ें-PhonePay पर 1 रुपये डलवाकर पैसे उड़ा ले गए ठग 

एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

आग लगने से नगदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में भुक्तभोगी राजू सिंह ने बताया कि जब घर में आग लगी उस समय मैं और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। अचानक दूसरे कमरे से जलने की दुर्गंध आने लगी।

ये भी पढ़ें-1 मार्च के जगह आज चलेगा ट्विटर अभियान-देवेन्द्र नाथ महतो 

टीवी वाले कमरे से बाहर निकले तो देखा दूसरे कमरे में आग लगी हुई है। आनन-फानन में कमरे का दरवाजा खोलकर ग्रामीणों के सहयोग से पानी टंकी के पानी को पाइप के माध्यम से बौछार कर आग को बुझाया गया।

मजदूरों को बांटने के लिए रखे थे पैसे

लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर कमरे में रखे नगद 40 हजार रुपये, अलमारी, पलंग, बिस्तर, कपड़ें, आवश्यक कागजात जलकर राख हो गए।

ये भी पढ़ें-जनसंचार विभाग की नेहा नंदिनी को मिला स्वर्ण पदक

भुक्तभोगी ने बताया कि लोकल सेल मजदूरों को बांटने के लिए रुपये रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है। सूचना पाकर बाघमारा थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और भुक्तभोगी से घटना की जानकारी ली।

Saffrn

Trending News

IRCTC Scam Case: लालू परिवार को फिलहाल राहत, कोर्ट का फैसला...

IRCTC Scam Case: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी...

गंगा की लहरों का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक, राजधानीवासियों को ‘गंगा विहार...

पटना : गंगा नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 'गंगा विहार क्रूज' सेवा को नए...

पटना Zoo में तपती धूप से जानवरों को राहत के लिए...

पटना : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं पटना जू में वन्यजीवों को राहत देने के लिए...

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- विकसित बिहार के निर्माण में अब...

पटना : सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति...

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img