Advertisement
Advertisement

रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं डीसी कार्यालय पहुंचे

बोकारो-  सीबीएसई के दसवीं के रिजल्ट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना लॉकडाउन के चलते सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं ली गयी और पिछले रिजल्ट के आधार पर ही परिणाम घोषित किया गया। लेकिन छात्र कम अंक दिये जाने की शिकायत कर रहे हैं, छात्रों का हंगामा लगातार जारी है।

बोकारो में भी छात्रों का हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी बोकारो के रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं डीसी कार्यालय पहुंचे और बोकारो उपायुक्त से पूरे रिजल्ट की जांच करवाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। रॉयल पब्लिक स्कूल दसवीं तक के लिए एफिलिएटेड नहीं है इसके कारण स्कूल प्रबंधन ने पहले चिरा चास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल से रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में चंदनक्यारी रोड स्थित एक स्कूल से एफीलिएशन करा दिया गया। इस विद्यालय द्वारा बहुत ही कम अंक  दिया गया। छात्रों ने पूरे रिजल्ट की जांच की मांग की।

वहीं छात्र के समर्थन में महाराणा प्रताप मंगल पांडे विचार मंच के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी पाठक ने पूरे मामले की मांग की है और कहा कि यह छात्रों के भविष्य का सवाल है, किसी भी सूरत में इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जा सकता।

Commercial Advertisment

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...

Samrat Choudhary First Diwali: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की...

Samrat Choudhary First Diwali, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। मुख्यमंत्री के रूप में यह...

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...