15 दिनों के अदंर सभी ट्रांसफॅार्मर दुरूस्त कर लिया जायेगा

रांची: गर्मी में  पावर की समस्या ना हो इसके लिए 15 दिनों के अदंर सभी ट्रांसफॅार्मर दुरूस्त कर लिया जायेगा. जेबीवीएनएल ने गर्मी में बीना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति हो इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है।

जेबीवीएनएल के जीएम पीके श्रीवास्तव ने शनिवार को अभियंताओं के  साथ बैठक की और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वैसे ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित करें, लोड के कारण जिनका बार-बार फ्यूज उड़ता है। चिह्नित करने के बाद ऐसे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।

साथ ही, वैसे मुहल्लों को भी चिह्नित करें, जहां से अक्सर लो वोल्टेज की शिकायत आती है। ऐसे मुहल्लों में अगर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की जरूरत हो तो वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाएं।

शहर के ट्रांसफॉर्मरों की सूक्ष्म जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक बिजली सब स्टेशन का एमआरटी टीम के साथ जांच करा ली जाए।

अगर, पावर ट्रांसफॉर्मर में तेल डालने की जरूरत हो तो गर्मी से पहले तेल डलवा लें। दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए 15 दिनों समय दिया गया है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...