और यहां कुत्ते के छात्रा को काटने पर थाने में केस दर्ज !

रांचीः राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना सुनने को मिल रही है। घटना यह है कि रांची में एक छात्रा को कुत्ते ने काट लिया जिसके बाद छात्रा ने थाने में केस दर्ज करवाया है। आप सोच रहे होंगे कुत्ते ने काटा तो फिर छात्रा ने थाने में केस दर्ज क्यों कराया? कुत्ते के ऊपर केस कैसे हो सकता है !

ये भी पढ़ें-बर्तन चोर गिरोह का भंडाफोड़….

ट्यूशन जाते समय कुत्ते ने किया हमला

दरअसल बात यह है कि राजधानी रांची के बरियातू में एक छात्रा को कुत्ते ने काट लिया जिससे युवती बुरी तरह से घायल हो गई। छात्रा को हाथ, गला और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी उसी वक्त एक कुत्ते ने छात्रा पर अचानक हमला कर दिया और बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें-जर्जर सड़क की हालत से तंग आकर एकजुट हुए ग्रामीण और जो हुआ….. 

जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने कुत्ते के मालिक के ऊपर मामला दर्ज कराया है। परिजनों के आरोप है कि मालिक ने पब्लिक प्लेस पर कुत्ते को बिना चेन के यूं ही खुला छोड़ दिया जिसके कारण यह घटना हुई।

 

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...