छात्राओं के अपहरण की कोशिश,ऑटो से कूदकर भागी छात्राएं,एक घायल

सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक द्वारा छात्रा को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद बांसजोर प्रखंड की कुछ छात्राएं एक ऑटो पर सवार होकर जोराम हाई स्कूल के पास से बांसजोर की तरफ जाने के लिए निकली।

लेकिन ऑटो चालक बांसजोर की तरफ नहीं जाकर अंबा पानी रोड़ से जंगल की तरफ जाने लगा।

छात्राओं ने जब उसे कहा कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हो तो उसने छात्राओं की बात को अनसुनी करते हुए ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी।

यह देखकर छात्राओं को किसी अनहोनी की आशंका हुई और छात्राएं ऑटो से कूद गई। इस दौरान एक छात्रा घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Jharkhand SIR Update: झारखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया, नवंबर में...

JSSC CGL और JPSC Exam Case: झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा। JPSC परीक्षाओं पर सुनवाई जारी, अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत...

Ranchi Railway Station:रांची स्टेशन पर 12 अक्टूबर से शुरू होगा टिकट...

Ranchi Railway Station पर 12 अक्टूबर से दक्षिण छोर पर टिकट काउंटर शुरू करने की तैयारी है। जीएम अनिल कुमार जैन ने नवंबर तक...