‘लालू यादव ने अनजाने में बच्चों की तैयार कर ली फौज’

भागलपुर : अपने विवादित बयान से चर्चा में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के और सीएम नीतीश कुमार के चहेते बढ़बोले नेता गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल आज भागलपुर समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। इसी क्रम में आज उन्होंने मीडिया से कई बातें कही।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी कर दी गई। लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के चलते उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया। लालू यादव ने बच्चे काफी संख्या में पैदा कर लिए तो कर लिए। उन्होंने अपना फौज तैयार किया, इसमें दिक्कत किस बात की है। मैं भी चार बच्चे पैदा किया जिसमें दो लड़का है और दो लड़की है, हो जाता है। इससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी क्यों होती है पता नहीं।

वहीं विधायक गोपाल मंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी के मां के देहांत के बाद बाल नहीं काटने पर कहा कि मोदी बड़े नेता हैं। सबों की अपनी-अपनी सोच होती है। लेकिन हिंदू संस्कार, सभ्यता और संस्कृति में अपने परिवार में किसी के देहांत के बाद बाल जरूर कटवाना चाहिए। नरेंद्र मोदी आरएसएस के लोग हैं। हो सकता है कि आरएसएस के लोग ऐसा नहीं करते होंगे लेकिन हिंदूवाद तो करते हैं।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...