JAC News : मैट्रिक और इंटर की कॉपियों की जांच कल से

रांची: JAC News : राज्य में मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नौ मार्च से शुरू होगा. 67 केंद्रों पर कॉपियों की जांच होगी. मैट्रिक की काॅपियां 36 व इंटर की कॉपियां 31 केंद्रो पर जांच की जायेगी.मूल्यांकन को लेकर जैक कार्यालय मैं सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त उप निदेशक, संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी व केंद्र निदेशक की बैठक हुई.

बैठक में जैक (JAC) अध्यक्ष डॉ अनिल महतो,उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह व सचिव एसडी तिग्गा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, बैठक में परीक्षकों को एक दिन में 50 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने को  कहा गया है .

JAC News –

मूल्यांकन केंद्र में व अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं रहेगा. मुल्यांकन सुबह 9 बजे से पांच बजे तक होगा. परीक्षक को निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

निदेशक को छोड़ कर कोई भी परीक्षक या कर्मी केन्द्र पर मोबाइल का उपयोग नहीं कर पायेगा. मूल्यांकन करने के लिए आयी  वैसी उत्तरपुस्तिका का पैकेट वापस करने को कहा गया है, जिसका आवंटन संबंधित केंद्र को नहीं किया गया है.

परीक्षक द्वारा जांची गयीं कॉपियों में से 10 फीसदी कॉपियों का मूल्याकन प्रधान परीक्षक करेंगे. प्रधान परीक्षक सह परीक्षकों की कॉपियों के त्रुटिरहित मूल्यांकन व माक्स फाइल पर सही अंक अंकित कराना सुनिश्चित करेंगे.

Highlights

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...

फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना...