Advertisment

प्रेमी जोड़े की शादी के गवाह बने ग्रामीण

मुंगेर : मुंगेर में एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करा दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रेमी जोड़ा किसी मंदिर में है वहां पर कुछ मौजूद लोग उनकी शादी करा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों के दबाव में प्रेमी अपने प्रेमिका के सिर में सिंदूर दे रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो असरगंज थाना क्षेत्र के ढोल पहाड़ी शिव मंदिर का है। जहां कुछ दिन पूर्व एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ढोल पहाड़ी स्थित शिव मंदिर आया हुआ था। जहां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र की है। वहीं लड़का हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र के चाखंड गांव का है। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में ही रह रही है। वहीं इस मामले को लेकर दोनों तरफ से कोई भी आवेदन स्थानीय थाना में नहीं दिया गया है। यह वायरल वीडियो का चैनल पुष्टि नहीं करता है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बना रहे निशाना,...

रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। मोरहाबादी में बिजनेसमैन से 10 लाख और डोरंडा में बुजुर्ग...

IAS Vinay Choubey: जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ी मुश्किलें,...

 शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ACB ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से...

Para Teacher Pension: पारा शिक्षकों की पेंशन पर सरकार ने हाईकोर्ट...

 झारखंड में पारा शिक्षक से सहायक आचार्य बने शिक्षकों की पेंशन के मामले में शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।Para...