Thursday, August 14, 2025

Related Posts

रांची के लोअर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रांची. नालसा के निर्देश पर देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रांची के लोअर कोर्ट स्थित मध्यस्थता केंद्र परिसर में झालसा और डालसा के तत्वाधान में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, बार काउंसिल के पदाधिकारी समेत कई वादी और प्रतिवादी मौजूद रहे।

रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

इस मौके पर उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लगातार न्यायालय का बोझ कम हो रहा है। वर्षों से लंबित मामले चुटकी में सुलझ रहे हैं, इससे लोगों को राहत मिल रही है। यह अच्छी बात है। पहले इसकी संख्या हजारों में थी। अब लाखों में हो गई है।

वहीं बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लगातार लोगों का विश्वास न्याय प्रणाली के प्रति बढ़ रहा है। जरूरत है कि अंचल से संबंधित मामले भी यहां निष्पादित किया जाए। इधर आयोजन की शुरुआत के साथ हजारों की संख्या में वादी नजर आए, यहां चेक बाउंस, बिजली बिल, बैंक लोन सहित थाना स्तर के विवादों का निबटारा होगा।

नीरज कुमार की रिपोर्ट

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe