Jharkhand Politics : होनहार अफसरों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही झारखंड सरकार-बाबूलाल का बड़ा हमला…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सरकार के कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झारखंड पुलिस सेवा के योग्य और होनहार अधिकारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Khunti Accident : खूंटी-तोरपा पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार युवक की मौत 

Jharkhand Politics : अनुराग गुप्ता को शामिल करने पर यूपीएससी ने जताई आपत्ति 

मरांडी ने कहा कि समाचार माध्यमों से यह जानकारी सामने आई है कि यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली उस बैठक को रद्द करना पड़ा, जिसमें झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति दी जानी थी। यह रद्द इसलिए हुआ क्योंकि उस बैठक में सेवानिवृत्त हो चुके अनुराग गुप्ता को शामिल करने पर यूपीएससी ने आपत्ति जताई। वे रिटायरमेंट के बावजूद अवैध रूप से डीजीपी पद पर बने हुए हैं, जो कि पूरी तरह से कानून के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें- Breaking : फिर फंस गए आईएएस विनय कुमार चौबे, हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी ने बनाया आरोपी… 

Jharkhand Politics : योग्य अफसरों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही सरकार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रोन्नति की यह प्रक्रिया अफसरों के करियर में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इसमें एक-एक दिन का भी मूल्य होता है। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपने निजी हित, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के चक्कर में योग्य अफसरों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फाइव स्टार होटल में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,10 जुआरी धराए… 

उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन भी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल कानूनी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य के योग्य अफसरों को उनका हक मिल सके और व्यवस्था में भरोसा बना रहे।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Sahibganj Murder : श्यामपुर गांव में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या… 

Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव… 

Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

Palamu Accident : नशे में धुत चालक ने मचाया तांडव, मेला घूमने आए परिवार को रौंदा, कई घायल… 

Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...