‘विज्ञान पढ़ना जरूरी लेकिन इतिहास भी जानना आवश्यक’

पटना : भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भाजपा 13 मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। आज विधान पार्षद हरि सहनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि आज हम जुब्बा सहनी की शहादत दिवस का पखवारा मना रहे हैं। राम, कृष्ण की धरती को हमलोग शहीदों की धरती भारत के रूप में जानते हैं।

उन्होंने कहा कि विज्ञान पढ़ना आधुनिक तकनीकों को जानने के लिए काफी जरूरी है लेकिन, इतिहास भी जानना आवश्यक है, तभी हम अपने पूर्वजों को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार ने एक अभियान चलाकर गुमनाम शहीदों को और उनके परिवारों को खोजकर निकालने का काम किया है। आज की शहीदों का इतिहास ही हमे देश के प्रति समर्पण को बढ़ाता है।

इस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजभूषण चौधरी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी ने जिस तरह कम उम्र में देश की खातिर त्याग और बलिदान दिया, उसके लिए निषाद समाज और संपूर्ण देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को खासकर विपक्ष को स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने की जरूरत है। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडेय, ओबीसी मोर्चा के लालबाबू सहनी और रूपेश सहनी भी उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में उछाल से सोना 1%...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन गिरे। जानें MCX पर गोल्ड-सिल्वर का भाव...