अवैध हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जहा एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भोरे थाना के लामिचौर से किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम शाहरुख अंसारी है। यह भोरे थाना के लामिचौर पश्चमी टोला निवासी वकील अंसारी का बेटा है।

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली एक अपराधी लामिचौर बाजार में हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर भोरे पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो लगाकर सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था।

गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब का कारोबारी है। लोगों में दहशत बनाने को लेकर और शराब कारोबार में पैठ बनाने को लेकर लामिचौर में हथियार लहरा रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के ऊपर भोरे थाना में कई संगीन मामला दर्ज है। भोरे पुलिस को इसकी तलाश थी। बहरहाल, गिरफ्तार अपराधी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...