बेउर से इलाज कराने पीएमसीएच पहुंचा डबल मर्डर का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

234
Advertisment

पटना: यूं तो बिहार की पुलिस कहती है कि हम जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं और पुलिस की तत्परता उस वक्त दिखती है जब पुलिस अभिरक्षा से डबल मर्डर का आरोपी फरार हो जाता है। एक तरफ कैदी कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाता है और दूसरी तरफ पुलिस कैदी की दुबारा गिरफ्तारी की बात कहते नजर आती है। ताजा मामला राजधानी पटना की जहां बेउर जेल से इलाज करवाने पुलिस अभिरक्षा में पीएमसीएच पहुंचा डबल मर्डर का आरोपी फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुरे महकमे में हड़कंप मच गई।

Advertisment

बताया जाता है कि दानापुर के तकिया निवासी अभिषेक उर्फ़ छोटू डबल मर्डर का आरोपी है वह गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में सीने में दर्द का इलाज कराने पीएमसीएच पहुंचा था। जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बताया आपको बताते चलें कि दिसंबर 2022 में जानीपुर थाना क्षेत्र के बाजार में दो भाइयों को बदमाशों ने सरेआम भून दिया था और उक्त आरोपी उसी मामले में जेल में बंद था।

https://22scope.com

Advertisement