पटना : राजधानी पटना से एक सनसनी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद आवास में युवक का हाथ पैर बांध कर उसकी हत्या कर दी गई है। एमएलसी आवास में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पटना के आर ब्लॉक पर निर्माणधीन एमएलसी फ्लैट के 20 नंबर क्वार्टर में एक युवक की हाथ पैर बांधकर टांग दिया गया। बताया जा रहा है कि मिलर स्कूल के 10वीं के छात्र अंशु उर्फ कृष्णा की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गई है।
एसके राजीव की रिपोर्ट


















