Advertisment

क्या चंपई सरकार में सब ठीक चल रहा है !

रांचीः झारखंड में राजनीति में अफवाहों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि चंपई सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सीएम चंपई सोरेन के काम करने के तरीके और रवैये से कांग्रेस के कई मंत्री नाराज चल रहे हैं।

कल मंत्री परिषद का हो सकता है बहिष्कार

इन मंत्रियों में कांग्रेस कोटे से मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता शामिल हैं। सूत्रो के मुताबिक नाराज मंत्री कल होने वाले मंत्री परिषद के बैठक का बहिष्कार कर सकते हैं। इससे साफ अंदाजा जताया जा रहा है कि चंपई सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें-बहन को छोड़ते वक्त ट्रक से टकराई कार और फिर…..

जानाकारी के मुताबिक सीएम चंपई सोरेन अपने मन की कर रहे हैं। वे किसी भी मामले में मंत्रियों से राय नहीं ले रहे हैं, जिससे कि सीएम के कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है। जल्द ही इसकी शिकायत मंत्री पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व से कर सकती है।

लगातार हुआ कई अफसरों का तबादला

अभी के हाल के दिनों में लगातार हुई कई अफसरों का तबादला इसका सबूत है। सीएम चंपई सोरेन के सीधे तौर पर कई विभागों के दखलअंदाजी से भी मंत्री नाराज चल रहे हैं। मंत्रियों का कहना है कि सीएम बिना किसी मंत्री से सलाह-मशवरा किये बिना ही अपने तरीके से काम कर रहे हैं।

वास्तु विहार एड 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-झरिया में युवक ने लगाई फांसी ! 

सीएम के इस रवैये से सिर्फ कांग्रेस ही नहीं जेएमएम के कई नेता भी परेशान है पर सबने चुप्पी साधे हुए है। यही कारण है कि जमशेदपुर में होने वाले कई कार्यक्रमों का भी मंत्री बन्ना गुप्ता और आलमगीर आलम ने बहिष्कार कर दिया है। मंत्रियों की ये नाराजगी चंपई सरकार के लिए अच्छे इशारे नहीं हैं।

 

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...