हिमंता ने चंपई को दे दिया BJP में आने का खुला ऑफर, क्या दिल्ली में बनेगी बात !

Ranchi : पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लेकर झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच चंपई सोरेन आज फिर से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके दिल्ली पहुंचते ही चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो चुकी है। चंपई सोरेन के दिल्ली पहुंचते ही उनके बीजेपी (BJP) में शामिल होने की बात और पुख्ता होती जा रही है।

BJP : 6 महीने से चंपई सोरेन के साथ संपर्क में हूं

हिमंता ने चंपई को दे दिया BJP में आने का खुला ऑफर, क्या दिल्ली में बनेगी बात !
हिमंता ने चंपई को दे दिया BJP में आने का खुला ऑफर, क्या दिल्ली में बनेगी बात !

इसी बीच बीजेपी के झारखंड विधानसभा सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि चंपई सोरेन बीजेपी में आएं। वे पिछले 6 महीने से चंपई सोरेन के संपर्क में हैं। हालांकि हिमंता ने कहा कि वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से चंपई सोरेन के साथ संपर्क में हैं। इन सबके बीच कभी भी किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- Amar Bauri के बोल-राज्य पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाये एक पार्टी का कार्यकर्ता बन जाना स्वीकार्य किया है ! 

यदि चंपाई सोरेन दिल्ली में हैं तो हम उनसे बात करने की कोशिश जरुर करेंगे। चंपई सोरेन के दिल्ली जाने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ मिलने की भी सूचना है। इन सबके बीच अटकलें तेज हैं कि वे दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान से मिलने के आसार हैं। हालांकि दो से तीन दिन में सबकुछ साफ होने की उम्मीद है।

 

 

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...