Advertisment

हम जो कहते हैं वो करते हैं-राजनाथ सिंह

रांचीः केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर है। आज राजधानी रांची आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रांची के डिबडीह में सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लंबे अरसे के बाद रांची आया हूं। मैंने राजभवन के बाहर बहुत बार प्रदर्शन भी किया है।

आगे उन्होंने कहा कि दावा नहीं करूंगा कि आपके नेता हर अपेक्षा पर खड़ा उतरेगें पर पूरी श्रृष्टि के विधाता की शक्ति पर विश्वास करता हूं। जिस नेता और कार्यकर्ता का मन बड़ा होता है वही आगे बहुत कुछ कर सकता है। चुनाव का वर्ष बहुत चुनौती भरा होता है।

चौधरी चरण सिंह ने मेरे लिए टिकट मांगा

जब मैं 18 महीने की जेल के बाद बाहर आया तब मुझे टिकट मिला उस समय चौधरी चरण सिंह ने नेतृत्व करने को कहा। उस समय उन्होंने मेरे लिए टिकट मांगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने की नहीं देश बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्व का अगर कोई विश्वसनीय पार्टी है तो वह भाजपा पार्टी है, जो कहती है वो करती है। उसे प्रभावी तरह से लागू करते है।

ये भी पढ़ें-बहन को छोड़ते वक्त ट्रक से टकराई कार और फिर….. 

हमने 370 को हटाया, हमने कहा था राम मंदिर बनाएंगे और राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो गयी। हमने तीन तलाक के बारे में कहा था, लोग कहते थे कि आप मुस्लमान के बारे में क्यों बात करते हैं। हमने कहा था कि देश सभी मां बहन हमारी मां बहन है और तीन तलाक को देश में लागू किया।

हम बोलते हैं तो पूरा विश्व कान लगा कर सुनता है

आगे रक्षामंत्री ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम कुछ बोलते थे तो कोई नहीं सुनता था। आज जब हम बोलते हैं तो पूरा विश्व कान लगा कर सुनता है। दावे के साथ कह सकता हूं कि 21वीं सदी भारत का होने वाला है। मोदी जी ने रूस के राष्ट्रपति से बात कर यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाया। भारत में सब धर्मों को लाभ मिला।

ये भी पढ़ें-क्या चंपई सरकार में सब ठीक चल रहा है ! 

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बेतुके आरोप लगाते रहते हैं। जीएसटी लागू हुआ था तो हाहाकार मचा था लेकिन आज उसे लोग अच्छा बता रहे हैं। अगर देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होगा तो पैसों का बचत होगा। लेकिन विपक्ष अपनी भूमिका सही से अदा नहीं कर रही है।

मोदी सरकार के कारण 100 रुपये भेजने पर 100 रुपये पहुंचते हैं

आगे उन्होंने विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखण्ड के एक मुख्यमंत्री थे जो 2 दिन तक गुम थे, मिल गए उसके लिए बधाई, अब वो जेल के अंदर है। हमने भ्रष्टाचार कम करने की कोशिश की है। एक बार राजीव गांधी ने कहा था कि 100 रुपए भेजते हैं और कुछ पैसा ही पहुंचता है, लेकिन मोदी जी ने ऐसी व्यवस्था बनाई जिसके तहत 100 रुपये भेजते हैं तो 100 रुपये पहुंचते हैं।

सीएस आई 4 22Scope News

ये भी पढ़ें-रिश्ते में सरकारी नौकरी ! 

अब हमलोगों की ऐसी हैसियत हो गयी है कि कोई भी हमें आंख नहीं दिखा सकता। आज हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। 2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं को अपना परिवार मानते हैं, लेकिन कांग्रेस अपने परिवार को पार्टी मानती है।

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...