चुनाव को लेकर पटना DM ने की बैठक

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। 19 अप्रैल (102 सीट) को पहले चरण के मतदान होंगे। 26 अप्रैल (89 सीट) को दूसरे चरण के मतदान होंगे। सात मई (94 सीट) को तीसरे चरण के मतदान होंगे। 13 मई (96 सीट) को चौथे चरण के मतदान होंगे। 20 मई (49 सीट) को पांचवें चरण के मतदान होंगे। 25 मई (57 सीट) को छठा चरण के मतदान होंगे। एक जून (57 सीट) को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव होंगे। चार जून को लोकसभा के नतीजे आएंगे। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बरकरार रहेगी।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। लास्ट फेज यानी एक जून को पटना में चुनाव होना है और चार जून को मतगणना होगी। पटना केएन कॉलेज में मतगणना होगी। पटना के डीएम में बताया कि पटना जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या 49 लाख है, जिसमें पुरुष 25 लाख 76 हजार और महिला 23 लाख 22 हजार के लगभग में है। साथ ही साथ 85 वर्ष से ऊपर सीनियर सिटीजन एक लाख 15 हजार 700 के लगभग में है। पटना जिले में मतदान केंद्र 4877 और 2937 लोकेशन पर बूथ है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : बिहार में इतने चरण में होंगे चुनाव 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...