Advertisment

Hazaribagh इस्कॉन में खेली गई फूलों की होली, 500 किलो फूलों के साथ…….

Hazaribagh हजारीबाग के इस्कॉन सेंटर में गौर पूर्णिमा के अवसर पर पुष्प होली का आयोजन किया गया। हरे रामा हरे कृष्ण के धुन पर भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। यह महोत्सव श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान चैतन्य महाप्रभु नवद्वीप मायापुर धाम में प्रकट हुए थे।

ये भी पढ़ें-हाट से वापस आते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने मार दिया धक्का, और फिर…… 

इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन में किया गया, उसी में पुष्प की होली का भी आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने भगवान का पुष्प अभिषेक किया, इसके बाद पुष्प होली का आयोजन किया गया। आयोजक का कहना है कि होली के दिन घर से निकलना मुश्किल होता है।

फूलो की होली 22Scope News

500 किलो से अधिक फूलो से खेली गई होली

इस कारण होली के पहले ही इस्कॉन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रभु के नाम पर भक्त जमकर झूमे। पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। 500 किलो से अधिक फूल इस कार्यक्रम के लिए मंगवाया गया था। भक्तों ने एक दूसरे पर जमकर फूलों की वर्षा की। पहले फूल प्रभु को चढ़ाया गया, वही फूल भक्तों के ऊपर वर्षा के रूप में दिया गया, इसके पीछे भी आध्यात्मिक महत्व है।

ये भी पढ़ें-धनबाद में शव के साथ 4 दिन से घर में बंद युवक, आगे जो हुआ सुनकर दंग रह जाएंगे आप….. 

इस्कॉन सेंटर में आई एक भक्त ने बताया कि आमतौर पर हम लोग होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। इस्कॉन में गौर महोत्सव में पुष्प होली का आयोजन किया गया, जो बेहद ही आकर्षक था। पहली बार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं जहां भक्ति के साथ-साथ मस्ती भी परिवार वालों के साथ हम लोगों ने किया।

वृंदावन की होली पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है जहां फूलों की होली खेली जाती है, कुछ इसी तरह की छटा हजारीबाग में देखने को मिला मानो हजारीबाग छोटा वृंदावन बन गया हो।

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...