Hazaribagh में 250 छात्र क्यों है हिरासत में……

Hazaribagh– हजारीबाग में BPSC परीक्षा का पेपर लीक का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है तथा उनके यहां से एडमिट कार्ड, प्रश्न पत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव बरामद किया गया है। वहीं 250 से अधिक छात्रों को पुलिस ने डिटेन किया है।

ये भी पढ़ें-Breaking-लोकसभा चुनाव में 1.82 करोड़ नए वोटर पहली बार देगें वोट 

इस मामले की पुष्टि पटना से आई आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offenses Unit) ने भी कर दी है कि पेपर लीक हुआ है।

बैंक्वेट हॉल में छात्रों से प्रश्न पत्र रटवाया जा रहा था 

मालूम हो कि कल बिहार में BPSC शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हो रहा था। हजारीबाग के कई बैंक्वेट हॉल में छात्रों को बंद करके उनसे प्रश्न पत्र रटवाया जा रहा था। उसके लिए छात्रों से उनका मोबाईल रख लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक पेपर लीक पर एक-एक छात्र से 2-3 लाख रुपए तक लिए गए थे।

ये भी पढ़ें-Big breaking- इस दिन होगा गांडेय उपचुनाव 

जानकारी के मुताबिक अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ा परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उपलब्धि बताई जा रही है। इस मामले में लगभग 250 से अधिक छात्रों को पुलिस ने डिटेन किया है। सभी छात्र बिहार के अलग-अलग जिले से हजारीबाग पहुंचे थे।

 

 

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...