गोड्डा से भारी मात्रा में मिला गांजा, तस्कर हुआ…..

गोड्डाः जिला पुलिस को सोमवार देर शाम बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हनवारा स्थित गांजा कारोबारी के घर से 6 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के अनुसार महागामा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शीघ्र करवाई करते हुए गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र के हनवारा बाजार निवासी पवन भगत के घर छापेमारी कर गांजा बरामद किया गया है।

अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर फरार

वहीं छापेमारी के क्रम में गांजा कारोबारी पवन भगत अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। घर के तलाशी के क्रम में हनवारा पुलिस ने 6 किलो 100 गांजा का एक पैकेट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पवन भगत गांजा तस्करी का काम करते हैं। सूचना पाकर महगामा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम पवन भगत के घर पहुंचे तो वह पुलिस को देखते ही भाग गया।

ये भी पढ़ें-सीता सोरेन के बीजेपी में जाने के बाद JMM ने ये क्या बोल दिया ! 

पुलिस ने उसके घर में खोजबीन की तो वहां छिपाकर रखा दो पैकेट नजर आया। इसे निकालने पर उसमें 6किलो 100 किलो गांजा पाया गया। इसकी जानकारी देते हुए हनवारा थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गांजा तस्कर के घर पहुंचकर करवाई की जहाँ छिपाकर रखा 6 किलो 100 गांजा का पैकेट बरामद हुआ है।

तस्कर की तलाश में पुलिस कर रही है खोजबीन

पवन भगत के विरुद्ध कांड संख्या 20/22 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में अंचलाधिकारी महागामा खगेन महतो, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम,पु०अवर निरीक्षक गंदुर उरांव,स०अवर निरीक्षक राम प्रवेश यादव एवं हनवारा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

सीएस आई 9 22Scope News

ये भी पढ़ें-घर में घुसकर मारपीट, सोने के जेवर भी लूट लिए और भी……. 

हनवारा के कारोबारी अलग-अलग राज्यों के क्षेत्रों में गांजा सफ्लाई करते पकड़े भी गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां बहुत दिनों से गांजा की बिक्री की जाती है और यहां से आस-पास बिक्री के लिए भेजा जाता है। हनवारा पुलिस को सिर्फ 6 किलो 100 गांजा का दो पैकेट हाथ लगा है। चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर और भी गांजा को वहां से गायब कर चुका था। पुलिस को सिर्फ दो पैकेट गांजा हाथ लगा। तस्कर काफी मात्रा में गांजा लेकर भागने में सफल रहा।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...