Advertisement
Advertisement

सीता सोरेन के बीजेपी में जाने के बाद JMM ने ये क्या बोल दिया !

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा से JMM विधायक सीता सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद JMM का बड़ा बयान बयान सामने आया है। JMM के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस राजनीति महत्वकांक्षा के तहत सीता सोरेन ने पार्टी को जॉइन किया है यह किसी से छुपा नहीं है।

ये भी पढ़ें-घर में घुसकर मारपीट, सोने के जेवर भी लूट लिए और भी…….

जांच एजेंसियों के तहत तोड़ कर पार्टी में शामिल करा रही बीजेपी

आगे उन्होंने कहा कि हाल में ही कोर्ट से एक मामले की जांच शुरू की गई थी। अब भाजपा में कोई भी उनका अपना आदमी नहीं बचा है। सभी पार्टी से नेताओं को शामिल करा कर भाजपा सत्ता में बनी रहना चाहती है। भाजपा के पास कई ताकत है जैसे ED, CBI, इनकम टैक्स और अन्य जांच एजेंसियों के तहत तोड़ कर शामिल कराने का खेल चल रहा है।

हर कोई हेमन्त सोरेन नहीं होता है। हेमन्त सोरेन ने झुकना नहीं स्वीकार किया बल्कि उन्होंने जेल जाना बेहतर समझा, लेकिन सीता भाभी दूसरे रास्ते पर चली गई। दुर्गा जी एक आंदोलनकारी थे वह कभी झुकना नहीं स्वीकार करते। लेकिन सीता सोरेन को भाजपा ने इस्तेमाल करने के लिए शामिल कराया है।

ये भी पढ़ें-हाय रे दुख, प्रिंट रेट से अधिक वसूल रहे शराब दुकानदार, वीडियो वायरल…… 

भाजपा जरूरत के हिसाब से राजनीति करती है। उसका जीता जागता सबूत आपके सामने है, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बना दिया, शिवराज सिंह चौहान को पद से ही हटा लिया। जब जिसकी जरूरत भाजपा को होती है किसी तरह से उसे अपने में शामिल कर लेती है।

सीता सोरेन ने किस वजह से JMM छोड़ा यह समझ से परे

आगे उन्होंने कहा कि सीता सोरेन को झामुमो ने पूरा सम्मान दिया। पार्टी के केंद्रीय समिति में जगह दी गई। लेकिन अब किस वजह से वह झामुमो के परिवार को छोड़ा इसपर बोलना उचित नहीं होगा। सुप्रियो ने कहा कि सीता सोरेन के इस्तीफे की ख़बर मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी गुरूजी दी गई थी।

डीवाई पाटिल स्कूल 9 22Scope News

ये भी पढ़ें-शराब पीने से युवक की मौत से मची सनसनी……..

गुरूजी ने कहा था कि बात कर रहे है, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल होने की खबर आ गई। एक दुख है कि अपने परिवार को छोड़ कर भाभी सीता सोरेन दूसरे राह पर चल पड़ी है। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया है।

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...